May 20, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2023। एएसआई चैनदान कांस्टेबल रमेश कुमार, रामनिवास सहित गांव राजेडु मेघाराम जाट के घर पहुंचे। तो यहां रामनिवास अपने पिता मेघाराम के साथ जोर जोर से बोल रहा था। चैनदान ने रामनिवास से समझाईश की परंतु वह नहीं माना और पुलिस क्यों बुलाई कह कर अधिक उत्तेजित हो गया। वह अपने पिता पर हाथ उठाने को आतुर हो गया तो एएसआई ने रामनिवास को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया। युवक को उपखंड न्यायाधीश के सामने पेश किया जाएगा।