






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रैल 2025। भारतीय खाद्य निगम ने बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ मंडी में स्थित केंद्र पर समर्थन मूल्य पर गेंहू की तुलवाई प्रारंभ कर दी गई है। पहली खरीद किसान राधा देवी के नाम से हुई है। क्वालिटी इंस्पेक्टर शिवरतन पंवार ने बताया कि सरकार द्वारा 2575 रूपए प्रति क्विंटल के गेंहू की खरीद की जा रही है। खरीद का मूल्य भुगतान भी किसान के खाते में अतिशीघ्र दिया जा रहा है। पंवार ने बताया कि बुधवार को जिन किसानों की खरीद की गई उन्हें गुरूवार सुबह जन आधार से लिंक खाते में भुगतान कर दिया गया है। सरकार ने बारदाना, ट्रांसपोर्ट व भंडारण गोदाम की पूरी व्यवस्था कर ली है। उन्होंने बताया कि किसानों को गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा जिसके लिए प्रक्रिया को काफी सरल कर दिया गया है।





