May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-03-22 at 20.02.28 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ के कितासर में माँ करणी का निवास स्थान रहा प्राचीन धाम रोहड़ा में  चैत्र नवरात्र पर खासी रौनक छाई है। यहां नवरात्र पर्व पर विशेष पूजा अर्चना के आयोजन संपन्न हो रहें है। रविवार सुबह मंदिर प्रांगण में विशेष ज्योत के साथ चांदी की डाक ध्वजा का पूजन किया गया। करणी माँ के जयकारे लगाते हुए उत्साही युवा डाक ध्वजा लेकर देशनोक दर्शन को रवाना हुए। यात्रा का सेसोमू स्कूल के पास पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। यहां श्रद्धालुओं के लिए शीतलपेय व अल्पाहार की व्यवस्था की गई। स्वागत कार्यक्रम में गौरीशंकर माली, तिलोक सुथार, परमेश्वर सुनार, कमल सोनी, प्रह्लाद सुनार, अनिल सुनार, नंदू सुनार, मोहित माली, मांगीलाल भार्गव बिग्गा सहित अनेक युवाओं ने भागीदारी निभाई। यात्रा में अनेक युवा शामिल हुए जो लगातार दौड़ते हुए शाम करीब पांच बजे देशनोक पहुंच गए। डाक ध्वजा यात्रा दल ने ने माँ के जयकारे लगाते हुए मंदिर में दर्शन किए व चांदी की डाक ध्वजा समर्पित की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रोहिड़ा धाम मंदिर में पुजारी ने डाक ध्वजा का पूजन कर दल को रवाना किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमू स्कूल के पास डाक ध्वजा संघ के संयोजक नारायण सुनार की अगुवाई में दल का स्वागत किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शाम को देशनोक पहुंचकर चांदी की डाक ध्वजा माँ को समर्पित की युवाओं ने।