May 20, 2026
BHUGOL

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में स्वयंपाठी विद्यार्थियों की भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा सोमवार से शुरू होंगी। प्राचार्य डॉ.रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि यह परीक्षा 2 अगस्त से 6 अगस्त तक होंगी। परीक्षा समन्धित जानकारी लेने हेतु विद्यार्थी कार्यालय समय में सम्पर्क करें। परीक्षा में विद्यार्थी आवश्यक रूप से भूगोल विषय से समन्धित सम्पूर्ण रिकॉर्ड महाविद्यालय में जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना गाइडलाइन के अनुसार मास्क व सेनेटाइजर का उपयोग आवश्यक रूप से करें।