May 20, 2026
UPNI

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2021। गांव ऊपनी की गोगामेड़ी पर लिखमादेसर के भजन कलाकारों ने भक्तिरस की धारा प्रवाहित की जिसमें रात भर ग्रामीण गोते लगाते हुए जयकारे लगाते रहें। गांव में बरसात के लिए रात भर भजन कीर्तन हुआ। सभी ग्रामीणों द्वारा मिल कर किए गए इस जागरण के बाद आज ऊपनी में हल्की बरसात भी हुई जिससे ग्रामीणों की आस्था को ओर बल मिल गया है। गांव के नंदराम, ईश्वरनाथ रामेश्वर नाथ, भंवरलाल, किशन सिद्ध, मनीष, भगत , नरसी, मालाराम, आसुनाथ सहित अनेक युवाओं ने सेवाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर के भजन कलाकारों ने ऊपनी में गोगामेड़ी पर बहाई भक्तिरस धार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इंद्र देवता को मनाने के लिए सारी रात ग्रामीणों ने भजन कीर्तन किया।