






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में कोरोना प्रसार हर दिन बढ रहा है एवं प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ रही है। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में श्रीडूंगरगढ़ में सात कोरोना संक्रमित चिन्हित हुए है। ब्लाक सीएमएचओ डाक्टर संतोष आर्य ने बताया कि कस्बे के वार्ड 4 में 18 वर्षीय युवक, वार्ड 10 में 10 वर्षीय बालक, वार्ड 25 में 23 वर्षीय युवक, और वार्ड 7 में 23 वर्षीय एवं 25 वर्षीय दो युवक संक्रमित रिपोर्ट हुए है। इसी प्रकार क्षेत्र के गांव बिग्गा 28 वर्षीय युवक एवं उदरासर में 23 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित है। चिकित्सा विभाग की टीम सभी संक्रमितों को क्वारेंटाईन करने में जुट गई है।



