August 30, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ सीओ दिनेश कुमार व सीआई वेदपाल शिवराण ने क्षेत्र की जनता को वर्तमान माहौल में सावधान रहने का संदेश दिया है। आज थाने में सीएलजी की आपात बैठक बुलाई गई और कस्बे के मौजिज लोगों को सौहार्द का माहौल कायम रखने की अपील करते हुए किसी अफवाह में या किसी बहकावे में नहीं आने की बात कही। सीओ दिनेश कुमार ने नागरिकों को अपराध के खिलाफ जागरूक होने की बात कहते हुए एक दूसरे के प्रति स्नेह का भाव बनाए रखने की बात कही। दिनेश कुमार ने कहा कि किसी भी सूरत में क्षेत्र में सौहार्द को खराब नहीं होने दिया जाएगा। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने कस्बे के बाजार में अस्त व्यस्त गाड़ियां खड़ी नहीं करने की बात कही। शिवराण ने कहा कि सभी नागरिक ट्रैफिक नियमों का पालन करें व दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। शिवराण ने कहा कि बाजार में मनमर्जी से गाड़ियां खड़ी नहीं करें क्योंकि इससे लगने वाले जाम से आम नागरिकों को, मरीजों को त्रस्त नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान कस्बे के मौजिज लोग उपस्थित रहें।