May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2022। सेवा भारती समिति ने सेवा संकल्पों को विस्तार देने के प्रयास करते हुए मोमासर में कार्यकारिणी का गठन किया है। नोखा जिलाध्यक्ष इंद्रचंद तापड़िया की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में ओमप्रकाश बाफना को मोमासर समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से सौंपी गई। वहीं उपाध्यक्ष पद पर बीरबल अध्यापक, मंत्री पद पर श्रवण अध्यापक व कोषाध्यक्ष पद पर रमेश संचेती को नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों ने समिति कार्यों को सेवा भाव से करने का संकल्प लिया। इस दौरान जिला सह मंत्री कुम्भाराम घिंटाला ने सेवा भारती का कार्यक्षेत्र व समिति की रीति नीति के बारे में पूर्ण जानकारी दी। जिला कोषाध्यक्ष पवन सोनी ने समिति द्वारा चलाए जा रहें सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में सम्पन्न हुई सेवा समिति की बैठक।