May 20, 2026
WhatsApp Image 2020-12-07 at 22.31.52

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसम्बर 2020। जिला परिषद के वार्ड 28 में भाजपा का नामाकंन खारीज होने के साथ ही यहां पर सीपीएम की जीत मानी जा रही थी। लेकिन भाजपा के कोर वोटरों द्वारा नोटा के पक्ष में जबरदस्त मतदान करने के कारण यह सीट भी कांग्रेस के खाते में चली गई है। अभी आए परिणाम में कांग्रेस ने जिला परिषद के वार्ड 28 में 922 वोटों से जीत हासील कर ली है। यहां पर कांग्रेस को 13100 और सीपीएम को 12178 वोट मिले है वहीं नोटा के हिस्से में 3741 वोट आए है।