May 20, 2026
WhatsApp Image 2020-12-07 at 22.31.52

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ की जनता ने पंचायत चुनावों के सारे पूर्वानूमान ध्वस्त कर दिए है। पंचायत सदस्य परिणामों के साथ साथ जिला परिषद के परिणामों ने भी राजनैतिक विश्लेष्कों को चौंका दिया है। वार्ड 29 में भाजपा के दिग्गज जाट नेता तोलाराम जाखड़ की प्रतिष्ठा दांव पर थी एवं बडे अंतर से भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। यहां पर कांग्रेस ने निकटतम प्रतिद्वंदी माकपा से 3484 वोटों से जीत हासील की है। भाजपा को यहां तीसरे स्थान से संतुष्टी करनी पडी है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मंगलाराम गोदारा के पारिवारिक सदस्य हरिराम गोदारा ने यहां जीत हासील की है। यहां कांग्रेस ने 9841, दुसरे नम्बर पर सीपीएम ने 6359, तीसरे नम्बर पर भाजपा ने 6336, आरएलपी ने 5344 वोट हासील किए है।