May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2022। गौमाता इस पृथ्वी पर साक्षात देव है और प्रत्येक गृहस्थी गौसेवा का प्रण लेवें जिससे सृष्टि के संस्कार के रूप में गौमाता को बचाया जा सकें। ये बात विश्व प्रसिद्ध पथमेड़ा गौशाला सांचौर के स्वामी दत्तशरणनंद जी महाराज ने कही। स्वामी जी ने हर घर में नारी का सम्मान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं विश्व में संस्कार व संस्कृति तभी संरक्षित रहेगी जब नारी सम्मान और गाय बचेगी। महाराज ने सतो गुण, तमो गुण, रजो गुण के बारे में विस्तार से बताते हुए गाैमाता के सान्निध्य में सतो गुण बढ़ने की बात समझाई। उन्होंने गाय को जगत की माता व पोषण करने वाली कहा व उसके पंचगव्य से बुद्धि बल का विकास होने की बात कही। धर्म सभा में फतेहपुर से श्रीदिनेश गिरी महाराज ने भजन कीर्तन करवाते हुए श्रद्धालुओं को अपने घर में माता, पत्नी, बहन, पुत्री का सम्मान करने की प्रेरणा दी। शिवबाड़ी बीकानेर से स्वामी श्री विमर्शानंद जी ने कहा कि भारत की जो अलौकिक छवि विश्व भर में कायम है ये मातृ शक्ति के कारण ही बनी हुई है। संत ने हर व्यक्ति को शुद्ध भाव के साथ समाज की प्रत्येक मातृ शक्ति का सम्मान करने की बात कही। सिणधरी बाड़मेर से श्रीरघुनाथ भारती जी महाराज, सिरोही के श्रीगोविंद वल्लभ जी महाराज, खारा से श्रीभावनाथ जी महाराज, बीकानेर से संत रामपाल जी महाराज ने एक स्वर में सभा में उपस्थित जनसमूह को गौसेवा व नारी सम्मान की प्रेरणा दी। पांडाल में उपस्थित जनसमूह ने संतो के साथ गौमाता के जयकारे लगाएं जिससे धर्मसभा पांडाल ही नहीं पूरा तोलियासर गूंज उठा। तोलियासर के कई परिवारों ने पथमेड़ा गौशाला की आजीवन सदस्यता भी ग्रहण की। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र की गौशालाओं के संचालक भी स्वामी दत्तशरणानंद जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे। यहां तोलियासर के हर घर से ग्रामीणों उपस्थित रहें और बड़ी संख्या में श्रीडूंगरगढ़, आडसर, जेतासर से श्रद्धालु प्रवचन में भाग लेने पहुंचे। मंदिर निर्माण कमेटी ने युवकों व युवतियों को व्यवस्था सहयोगी बना कर एक शाम गौमाता के नाम कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण महिलाओं ने बड़े मन से महाराज जी की बातें सुनी।