May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2022। बच्चों को सब से ज्यादा खेल पसंद होता है और अगर उन्हें कुछ सीखाना हो तो जबरन सिखाने की बजाए उन्हें खेलों के जरिए सिखाने की कोशिश होनी चाहिए। ये बात कही नायब तहसीलदार जयनारायण ने खिलौना बैंक का उद्घाटन करते हुए। उन्होंने कहा कि खेल से बच्चे सामाजिकता सिखने के साथ कल्पानाशीलता व सृजनात्मकता भी सीखते है। बता देवें बीकानेर जिला कलेक्टर भगवतीप्रसाद कलाल के निर्देशों के अनुसार क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए खिलौना बैंक बनाने की पहल की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत आज उपखंड कार्यालय में पहले खिलौना बैंक का प्रतीकात्मक उद्घाटन किया गया। सरिता सिहाग ने भी बच्चों के लिए खिलौनो के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलौनो को बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए उपयोगी बताया। सिहाग ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर भामाशाह एवं दानदाताओं के सहयोग से खिलौना बैंक स्थापित किए जा रहे हैं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगा खिलौना बैंक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अब क्षेत्र के बच्चे आंगनबाड़ी में खिलौनों से खेलकर सीखेंगे जीवन के पाठ।