






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2022। दुकानदार से सामान 120 का लिया व 130 चुकाए और ग्राहक ने एमआरपी दिखाने को कहा तो जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी इस पर ग्राहक ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर मुकदमा दर्जकरवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि मिंगसरिया निवासी डूंगरराम पुत्र गणेशाराम मेघवाल ने मेघराज प्रजापत के खिलाफ धमकाने व जातिसूचक गालियां देने आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पार्थी ने पुलिस को बताया कि 4 मई को वह मेघराज की दुकान पर गया जहां उसका साझेदार पूनम मिला। पूनम से 120 रूपए का सामान लिया जिसके 5 मई को मेघराज ने 130 रूपए वसूल किए। पार्थी ने एमआरपी दिखाने को कहा तो दुकानदार भड़क गया व जातिसूचक गालियां निकालते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।



