






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जुलाई 2021। कोरोना की दूसरी लहर में अपने व्यवसायी पिता राजेन्द्र प्रसाद स्वामी के असमय देहांत पर उनकी स्मृति में उनके युवा पुत्र कपिल स्वामी ने मंदिर में ठंडे पानी की व्यवस्था की है। कस्बे के आड़सरबास में कालागौरा भैरुं मंदिर में गुरूवार शाम कपिल ने वाटर कूलर भेंट किया। मंदिर के पुजारी ने भागीरथ गुरावा ने स्वामी परिवार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मंदिर में आने वाले भक्तों एवं यात्रियों को इस भीषण गर्मी में ठंडा पानी मिल सकेगा जिससे उन्हें राहत मिलेगी। इस दौरान मौके पर उपस्थित राजेश शर्मा ने भी स्वामी परिवार का आभार जताया।




