May 22, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2024। रविवार रात पूरे प्रदेश भर में बड़ा राजनैतिक ड्रामा हुआ। रविवार को राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग द्वारा प्रदेश भर के नगर निगमों, नगर परिषदों एवं नगरपालिकाओं में मनोनीत पार्षदों का नियुक्ति की गई है और देर रात इस नियुक्ति आदेश को रद्द कर दिया गया। रविवार को जारी हुए पहले आदेश में श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में भी छह लोगों को मनोनीत पार्षद बनाया गया था। जिसमें भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा को, सामाजिक कार्यकर्ता शुरवीर मोदी को, रेखा देवी, बाबूलाल सुनार को, विधानसभा चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशी रह चुके भीखाराम नाई को व पूर्व पार्षद शिवप्रसाद तावणियां को मनोनीत पार्षद नियुक्त किया गया था। इन पार्षदों का कार्यकाल सरकार के आगामी आदेश या पालिका बोर्ड के कार्यकाल के दौरान पार्षद रहने के आदेश थे एवं मनोनयन के कुछ़ देर बाद ही सरकार ने पुन: आदेश निकाल कर इनकी नियुक्तियों को रद्द कर दिया। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में मनोनीत हुए छह पार्षदों में से विधायक गुट के साथ साथ राज्यमंत्री गुट का प्रभाव भी देखने को मिला था। आदेश रद्द होने के बाद कई कयास लगने शुरू हो गए है एवं भविष्य में आने वाले आदेश में किसकी डिजायर को ज्यादा महत्व दिया जाता है। यह चर्चा का विषय बन गया है।