






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2021। हड़ताल स्थगित हो गई है व नागरिक अब पम्पो से तेल ले सकेंगे। आज क्षेत्र में तेल के लिए नागरिकों ने भारी परेशानियां झेली व जमकर कालाबाजारी भी हुई। पेट्रोल पंप से लोग मिन्नतें करने के बाद भी खाली लौटे परन्तु बाहर 3 से 4 स्थानों पर 170 रुपए से 200 रुपए प्रति लीटर तक तेल बिका। श्रीडूंगरगढ़ में एक दूल्हे की गाड़ी तेल मिलने के इंतजार में घण्टों पम्प के बाहर खड़ी रही व अब बारात तेल मिलने पर दुल्हन लेने रवाना हो सकेगी। शाम होते होते राज्य स्तर पर सरकार से आश्वासन मिलने के बाद यूनियन ने हड़ताल स्थगित कर दी है। यूनियन के बीकानेर अध्यक्ष ने सभी पंप संचालकों को आमजन को तेल सेवा प्रारंभ करने को कह दिया है। आशीष पेट्रोल पंप के संचालक आशीष जाड़ीवाल ने इस संबंध में जानकारी दी कि यूनियन ने हड़ताल स्थगित कर दी है जिससे अब नागरिक पंपों से पेट्रोल व डीजल भरवा सकते है।







