






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2023। दिन भर तेज गर्मी व उमस ने नागरिकों को परेशान किया वहीं तेज धूप ने खूब तपाया। शाम होते होते आसमान में बादल छाए और झूमकर बरसे बादलों ने गर्मी से राहत दी। बच्चों ने मानसून की पहली बरसात में जमकर लुफ्त उठाया। कस्बे के मुख्य बाजार की गलियों में पानी भर गया। अंचल में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित गांव बाना, आड़सर, रिड़ी, सोनियासर गोदारान, बरजांगसर में भी जमकर बरसात हुई है। शाम को आई बरसात से कृषि मंडी में रखी किसानों की उपज बड़ी मात्रा में भीग गई। किसानों ने बरसात आते देख उपज को ढकने का प्रयास किया परंतु वे अधिक कामयाब नहीं हुए और नुकसान झेलना पड़ा।











