






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2023। गत दिनों बिग्गाबास में एक किराएदार महिला से मकान खाली करवाने के लिए मालिक ने बड़ी मशक्कत की। मकान मालिक ने थक हार कर ने थाने में मामला दर्ज करवाया व पुलिस ने मामले की जांच के बाद आज आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। हैड कांस्टेबल बलवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि ठुकरियासर निवासी व हाल निवासी श्रीडूंगरगढ़ बबिता उर्फ बेबी ब्राह्मण को पुलिस ने पकड़ कर थाने पहुंचाया है। बता देवें किराएदार महिला ने भी विभिन्न धाराओं में मकान मालिक के खिलाफ मामला करवाया था। इस दौरान जांच अधिकारी ने बताया कि नागरिक जागरूक होवे और मकान या दुकान किराये पर देने से पूर्व रेंट एग्रीमेंट जरूर करवाने की सलाह भी दी है।



