






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2021। किसान आंदोलन में क्षेत्र के किसान भी सक्रिय है एवं शाहजहांपुर बार्डर से लेकर श्रीडूंगरगढ़ की सड़कों तक अपना विरोध प्रदर्शन जता रहे है। आगामी 6 फरवरी को श्रीडूंगरगढ़ से जुडे पांचों मुख्य मार्गों पर चक्का जाम की योजना भी किसानों ने बना ली है एवं इस दौरान खबर यह भी आ रही है कि क्षेत्र में सड़के अब पुन: टोलयुक्त होगी। किसान आंदोलन के सर्मथन में करीब एक माह तक टोल फ्री हाईवे रहने के बाद गुरूवार शाम करीब चार बजे से टोल पुन: शुरू हो गया है। इस संबध में प्रशासन ने किसानों से समझाईश की एवं जिले के अन्य टोल प्लाजा शुरू होने की जानकारी देते हुए श्रीडूंगरगढ़ टोल भी शुरू करने देने का आग्रह किया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि इस लखासर टोल प्रबंधन एवं किसान नेताओं की वार्ता करवाई गई एवं किसानों की सहमति से अब टोल वसुली पुन: शुरू की गई है। हालांकी किसान नेताओं ने किसान आंदोलन से जुडे वाहनों को टोल मुक्त रखने की मांग की है जिस पर टोल प्रबंधन ने स्वीकार कर लिया है। अभी तक आडसर टोल प्लाजा टोल मुक्त है लेकिन शुक्रवार से वहां भी टोल शुरू होने का अंदेशा जताया जा रहा है।





