May 21, 2026
IMG-20220607-WA0003

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2022। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई बजट घोषणा के तहत आयोजित होने वाले राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल की मशाल आज जिले के खाजूवाला में पहुंची। जहां खाजूवाला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने मशाल का स्वागत किया तथा ये मशाल कल सुबह श्रीडूंगरगढ़ के भारती निकेतन स्कूल पहुंचेगी। जिला खेल अधिकारी कपिल मिर्धा ने बताया कि बुधवार सुबह 10:30 बजे श्रीडूंगरगढ़ की भारती निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं सायं 5 बजे नोखा के बाबा छोटू नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित होगा।