August 30, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं और आए दिन भरे बाजार ये अपनी कारगुजारियों से अपने हौसलों से पुलिस को चुनौती भी दे रहे हैं। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे कस्बे के सबसे व्यस्त गलियों में से एक पुरानी घास मंडी रोड पर से एक चोर युवक ने मास्टर-की से 10 सेकेंड के अंदर ही एक बाइक को पार कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी घासमंडी रोड पर कस्बे के निवासी हरि मोदी ने अपना ऑफिस बना रखा है। ऑफिस के बाहर ही उसने अपनी बाइक खड़ी थी। दोपहर करीब 1 बजे एक युवक अपनी बाइक पर आता है और खुद की बाइक वहां खड़ी कर हरि मोदी की बाइक को चोरी कर ले जाता है। कुछ ही देर बाद वही युवक पैदल वापस आता है और अपनी खड़ी की हुई बाइक को वहां से ले जाता है। दो दो बार एक ही जगह पर चोर आने से प्रमाणित हो रहा है कि क्षेत्र में चोरों की हिम्मत कितनी अधिक बढ़ चुकी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चोर ने भरी दुपहरी उड़ाई मोटरसाइकिल।