






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2023। अखिल भारतीय जसनाथी महासभा, बीकानेर द्वारा श्रीडूंगरगढ़ की सिद्ध धर्मशाला में नवगठित अध्यक्ष नत्थूनाथ सिद्ध की अध्यक्षता में आज आमसभा का आयोजन किया गया। सभा में समाज के मौजिज नागरिकों ने नवगठित प्रबंध कार्यकारिणी का अनुमोदन सर्वसम्मति से किया व समाज के उत्थान व विकास के लिए कार्य करने की बात कही। सभा में नागरिकों ने केन्द्र सरकार द्वारा सिद्ध समाज को आरक्षण दिलवाने के लिए संघर्ष की रणनीति बनाने पर चर्चा के साथ भगवान गोरखनाथजी की प्रतिमा लगाने, लूणकरणसर में सिद्ध धर्मशाला का पूर्ण निर्माण कार्य करवाने पर चर्चा की गई। सभी वक्ताओं ने समाज के छात्र छात्राओं की शिक्षा पर ध्यान देने, छात्रवृत्ति देने व प्रोत्साहन देने के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्ष ने सभी का आभार जताया।
ये रहें मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आमसभा में श्रीडूंगरगढ़ अंचल सहित बाहर के भी अनेक सदस्यों ने भाग लिया। महामंत्री रूघनाथ, कोषाध्यक्ष मनफूलनाथ, उपाध्यक्ष ईश्वरनाथ व काननाथ, मंत्री मनफूलनाथ, पूर्व अध्यक्ष रामनाथ, किशननाथ ज्याणी, भंवरनाथ गोदारा, श्रवणनाथ डूडी, श्रवणनाथ गोदारा, सरपंच माननाथ, भंवरनाथ खुणखुणिया, रामप्रताप बलिहारा, कुशलनाथ, किशन नाथ बलिहारा, लालचंद, लिछुनाथ, सहीनाथ, बजरंगनाथ, शिवभगवान नाथ, बीरबलनाथ भारी, जेठनाथ, लालचंद कूकणा, पन्नानाथ, तहसीलदार रामचंद्र नाथ, सीताराम नाथ, बीरबलनाथ गोदारा, जस्सुनाथ डूडी, दुर्गनाथ, शंकरनाथ, गोरखनाथ, हंसराज सिद्ध, भंवरनाथ, युवा महासभा अध्यक्ष भगवाननाथ कलवानिया, जोरनाथ टांडी, मल्लुनाथ, सरपंच रामचंदनाथ, सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, सहित समाज के अनेक नागरिक मौजूद रहें।




