May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-08-06 at 9.59.30 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2023। छात्र नेता राजनीति के भावी कर्णधार है और युवा हमारे देश व समाज की मूल भावना को समझकर नैतिक मूल्यों के साथ जनता की सेवा करने का लक्ष्य लेवें तो उनका भविष्य उज्ज्वल होगा। ये बात आज पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने एनएसयूआई के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार गोदारा का कांग्रेस कार्यालय में अभिनदंन करते हुए कही। गोदारा ने छात्र नेता को फूलमाला पहनाकर साफा पहनाया व बधाई दी। गोदारा ने कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास कूकणा, डूंगर कॉलेज के अध्यक्ष हरिराम गोदारा का भी सम्मान किया। मीडिया प्रभारी राजेश मंडा ने बताया कि इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश सारण, ओबीसी प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष रमेश प्रजापत, बापेउ सरपंच ज्ञानाराम ज्याणी, पार्षद रमेश बासनीवाल, नानूराम कुचेरिया, देवीलाल बाना, अशोक गहलोत फैंस क्लब के जिलाध्यक्ष अशोक आचार्य, शहर अध्यक्ष मनोज सोमाणी, अभिषेक चौधरी, कालूराम मलघट, एनएसयूआई के सुभाष सारण, अमित मीणा, मनीष सायच, हरिराम गोदारा, दौलतराम जाखड़, दीनदयाल जाखड़, राकेश सिद्ध मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलराम गोदारा ने किया कृष्ण कुमार गोदारा का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वागत समारोह में अनेक समर्थक मौजूद रहें।

ट्यूबवेल का किया उद्घाटन, गौशाला में की घोषणा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने गांव देराजसर में प्रधान मद से निर्मित ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। गोदारा ने कहा कि इस ट्यूबवेल के निर्माण से गांव की बड़ी आबादी को पेयजल संकट से निजात मिल सकेगी। ग्रामीणों ने गोदारा का आभार जताया। मीडिया प्रभारी राजेश मण्डा ने बताया कि इस दौरान सूडसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीराम भादू, सरपंच गोमदराम मेघवाल, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन नेतादास स्वामी, केसराराम भादू, भंवरलाल भादू, नौरंगराम भादू, मूलाराम नाई, लाखाराम लेघा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा आज गांव आड़सर की भगवती गौशाला पहुंचे और गौशाला समिति की मांग पर प्रधान कोटे से 5 लाख रूपए का एक चारा गोदाम बनवाने की घोषणा की। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मूलाराम थोरी, किस्तूराराम नेण, भंवरलाल उपाध्यक्ष, शुभकरण उपाध्याय, कानाराम थोरी, मूलाराम नायक, नन्दलाल व्यास, मांगीलाल सोनी, हड़मान सोनी, कैलाश चन्द राजपुरोहित, भगवत सिंह राजपुरोहित, गोमदराम नायक, भागीरथ सोनी, भागीरथ धेहडू, भेराराम धेहडू, बीरबल भांमू, सुरजाराम थोरी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देराजसर में प्रधान कोटे से निर्मित ट्यूबवेल का उद्घाटन किया।