May 20, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2021। सरकार से अपनी मांगे मनवाने के लिए ग्राम विकास अधिकारी संघ लगातार आंदोलन की राह पर है। संघ की श्रीडूंगरगढ़ शाखा ने सरकार द्वारा सुनवाई नहीं करने पर आगामी 2 अक्टूबर को प्रारंभ होने वाले सरकारी कार्यक्रम प्रशासन गांवो के संघ का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।

आज संघ सदस्यों ने विधायक गिरधारी लाल महिया व प्रधान प्रतिनिधि केसरा राम को मुख्यमंत्री के नाम आग्रह पत्र दिए है। इस दौरान संघ के ब्लॉक मंत्री सीताराम जाखड़, जिला प्रतिनिधि मनोज सिसोदिया, भंवरसिंह पंवार, पवन स्वामी, रघुवीर सिंह, चंद्रमोहन मीणा सहित ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे और आग्रह पत्र सौंपते हुए एकजुट होकर लगातार संघर्ष करने की बात कही। संघ द्वारा वेतन विसंगतियों को दूर करने, स्थानांतरण नीति, पदोन्नति प्रकरणों का निस्तारण करने, रिक्त पदों पर भर्ती करने सहित मांगे पूरी करने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोक सेवा केंद्र ग्राम विकास अधिकारियों ने दिया मुख्यमंत्री के नाम आग्रह पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान प्रतिनिधि को ग्राम विकास अधिकारियों ने दिया मुख्यमंत्री के नाम आग्रह पत्र।