May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ के गांव उदरासर में गत 5 दिनों से पेयजल संकट छाया हुआ है और सुरजनसर स्थित उदरासर गांव के चारों ट्यूबवेल ठप्प पड़े है और ग्रामीण प्यास से बेहाल है। ग्रामीण आस पास के गांवो से पेयजल आपूर्ति कर रहें है। ऐसे में ग्रामीणों ने सुनवाई नहीं होने का आरोप विभाग पर लगाते हुए सरपंच के साथ पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के पास पहुंचे। सरपंच किसनाराम गोदारा ने विभाग को कई बार अवगत करवाने के बावजूद ट्यूबवेल दुरस्त नहीं करने पर रोष प्रकट करते हुए पूर्व विधायक से शीघ्र समस्या का समाधान करवाने की मांग की। गोदारा ने उच्चाधिकारियों से वार्ता की व तुरंत समस्या समाधान करने की बात कही। ग्रामीण दुलदास स्वामी ने बताया कि इस दौरान रामचन्द्र गोदारा, परमाराम जाखड़, पेमाराम जाखड़, रामसुख गोदारा, जोराराम गोदारा, रामरख सारण, रामूराम गोदारा, रामचंद्र गोदारा, बालूराम सिवल, नोरंग राम शर्मा, दुलाराम गोदारा, परमाराम गोदारा, रामकरण सिद्ध, रामनारायण गोदारा, मामराज गोदारा, धूड़ाराम गोदारा, सुरजाराम शर्मा, लेखराम गोदारा, रामकुमार शर्मा, गोपालराम मेघवाल, भंवरलाल मेघवाल, ओमप्रकाश मेघवाल, मोहनराम मेघवाल, श्रवण मेघवाल, लक्ष्मण मेघवाल, मंगलाराम मेघवाल, पेमाराम मेघवाल, भंवरलाल नायक, जगदीश सांसी सभी गोदारा से मिले और ट्यूबवेल दुरस्त करवाने की मांग की। गोदारा ने चारों ट्यूबवेल शीघ्र दुरस्त करवाने तथा प्रधान कोटे से एक ट्यूबवेल बनवाने, एक बूस्टर प्रधान कोटे से स्वीकृत किया। नई घोषणाओं के लिए ग्रामीणों ने गोदारा का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के पास, गोदारा ने नए ट्यूबवेल की घोषणा की।