






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवंबर 2022। आज पुंदलसर में ग्रामीण भजनों पर झूम उठे और धूमधाम से श्रद्धालुओं ने सात दिवसीय भागवत कथा पूर्ण होने पर कथावाचक साध्वी पवित्रा को सजल नेत्रों से विदाई दी। कथा समापन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथावाचक साध्वी पवित्रा ने अंतिम दिन कृष्ण सुदामा मिलन कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। ग्रामीणों ने सच्चे मित्र पर ध्यान पूर्वक चर्चा सुनी व युवाओं को सीख लेने की बात कही। कई बुजुर्ग नम आंखो से झूम उठे और साध्वी का सम्मान किया। इस दौरान अर्जुनसिंह, भगवान सिंह, गोविंद सिंह, भोलिया, भीम सिंह, गिरधारी सिंह, कुंभाराम, जेठू सिंह, गुलाब सिंह, डॉ केशु सिंह, ओमदास, मोतीराम गोदारा, किशन लाल बाना, मांगू सिंह, बाबू सिंह, मोहर सिंह, धन्ना, राम नाई, मूल सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कथा में भाग लिया। कथा में व्यवस्थापक रहे वार्ड पंच रूप सिंह, स्वयंसेवक श्रवण सिंह, बाबूलाल पारीक ने सभी का आभार प्रकट किया।






