May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवंबर 2022। पुश्तों से कब्जे में चली आ रही जमीन हड़पने की नियत से बाप बेटे ने प्रार्थी से मारपीट की व कपड़े फाड़ जान से मारने की धमकी दी। कार्यवाहक थानाधिकारी बलवीर मील ने बताया कि जैसलसर निवासी हीराराम पुत्र ताजुराम मेघवाल ने मामला दर्ज करवाते हुए श्रीडूंगरगढ़ निवासी शंकरलाल व उसके बेटे पवन मोची पर आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जैसलसर की रोही में खसरा नम्बर 328 मेरे बाप दादा के समय से कब्जा काश्त है। आरोपियों ने जालसाजी करते जमीन अपनी होने की बात कहते हुए 2 नवंबर 2022 को सुबह करीब 10 बजे से उक्त खेत में नाजायज रूप से प्रवेश किया व जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी कुटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन हड़पना चाहते है। बता देवें इस मामले में दावा उपखंड अधिकारी के समक्ष भी चल रहें होने की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।