






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2022। क्षेत्र के गांव कितासर भाटियान में आयोजित भागवत कथा में शुक्रवार को कृष्ण जन्मोत्सव पर जैसे गोकुल धाम साकार हो उठा। ग्रामीणों ने कृष्ण जन्म के भजनों पर झूमते हुए बधाइयां बांटी और गौसेवा में 43 हजार का सामूहिक सहयोग एकत्र किया। कथा में नन्द घर आंनद भयो जय कन्हैया लाल की सरीखे भजनों पर ग्रामीण झुमने लगे। यहां कथा वाचक ऋषिकेश के गोविंददास महाराज ने कृष्ण जन्म की कथा बताते हुए गौ महत्व समझाया। आयोजनकर्ता पुराराम पूनियां ने सभी का आभार व्यक्त किया। देवकी मथुरावासियों को दुराचारी कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान ने कृष्ण जन्म लिया। भगवान श्रीकृष्ण का अवतार जीव को जीव से प्रेम करना सिखाता है। बता देवें 8 मई को यहां कथा की पूर्णाहुति होगी। कथा में आस पास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में भाग ले रहें है। आयोजनकर्ता पुराराम पूनियां ने सभी का आभार व्यक्त किया।






