






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2022। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण और नवीनीकरण की आखिरी तारीख दूसरी बार बढ़ाते हुए 31 मई कर दी गयी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा कि योजना के प्रति आमजन का रुझान बढ़ता देख अंतिम तिथि 31 मई कर दी गयी है। चिरंजीवी योजना में जुड़ने वाले परिवारों को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा 5 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा एवं परिवार की महिला मुखिया को मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत तीन साल की इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन मिलेगा।




