






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2022। क्षेत्र में लंपी से गौवंश की मौत के दृश्य गांवो में नजर आने लगे है और पशुपालकों में चिंता का माहौल बन गया है। गांवो में अनेक युवा नागरिक गौवंश की सेवा के लिए आगे बढ़कर अपना योगदान दे रहें है। आज गांव जाखासर नया में लंपी ग्रस्त गौवंश का ईलाज करने के लिए सरकारी पशु चिकित्सकों का साथ गांव के जागरूक युवाओं ने दिया। गांव में अनेक पशुओं का टीकाकरण किया गया तथा पीड़ित गौवंश को दवाईयां दी गई। इस दौरान रामनारायण सारण, कैलाश सारण, रामकिशोर सऊ, ओमप्रकाश सारण, रामदेव सऊ, कांस्टेबल रामप्रसाद सऊ, प्रभु रोलण, राजेश, महावीर सुथार, कुशाल सारण ने अपनी सेवाएं दी। वहीं गांव सोनियासर मिठिया में गौसेवी नरेश कुमार शर्मा द्वारा बाजरी की घुघरी जिसमें हल्दी, घी, काली मिर्च, मिला कर बेसहारा गौवंश को पौष्टिकता के लिए खिलाई जा रही है। गांव के युवा फिनाइल, फिटकरी, नीम के पत्ते के पानी का छिड़काव पीड़ित गाय के आस पास कर रहें है। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी पशुपालन विभाग के साधन संसाधनों की कमी है परंतु क्षेत्र में गौसेवी युवा व ग्रामीण गौवंश को बचाने में जुट रहें है। यहां कालूसिंह, जगमालसिंह सिंह, बादर सिंह, भंवरलाल पंचारिया, बूलेसिंह, भंवरलाल जोशी, मुरलीधर जोशी, गणेश सिंह सहित अनेक युवा अपनी सेवाएं दे रहें है।






