






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे ने दुलचासर-कोटासर रेलवे अंडरब्रिज के पास पत्थर डालकर रास्तों को बंद कर दिया। रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए और आक्रोश जताते हुए रेलवे व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां आमसभा का आयोजन हुआ जिसमें ग्रामीणों ने एकराय से रेलवे व स्थानीय प्रशासन के प्रचलित रास्तों को खोलने व सभी कट्टाणी रास्तों पर अंडरब्रिज का निर्माण करवाने की मांग की। करीब चार घंटे चली सभा में ग्रामीणों ने इसके लिए प्रस्ताव बनाने हेतु सांसद व विधायक सहित रेलवे व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों, अन्य जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर समस्या के निराकरण की मांग करने की रणनीति बनाई। ग्रामीणों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी से मुलाकात करने, आगामी दिनों में राज्य सरकार को समस्या से अवगत करवाने, सासंद व विधायक से मिलकर समस्या बताने, जिला कलेक्टर व उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासनिक अधिकारियों से भी ग्रामीणों को मुलाकात कर समस्या से अवगत करवाने के निर्णय लिए।
बता देवें उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा रेलगाड़ियों की सुरक्षा व संरक्षा के लिए रेलपटरियों के सामानांतर गुजरने वाले मार्गों को बंद कर देने से दुलचासर के सभी गांववासियों की अलग-अलग रोही के खेतों को जाने वाले रास्ते अवरूद्ध हो गए है और ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। बासी महियान, गोनाणा, कालछा रोही के अपने-अपने खेतों को जाने के लिए लोग इसी रास्ते का लंबे समय से उपयोग कर रहें थे। आमसभा में दुलचासर प्रशासक प्रतिनिधि मोडाराम महिया, उप प्रशासक श्यामसुंदर ओझा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि छैलूसिंह परिहार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पेमाराम नायक, पूर्व उपसरपंच खेताराम महिया, किसान सभा के नेता सुखराम, हंसराज, मामराज महिया, मुखराम नायक, दुलाराम नायक, भाजपा नेता बाबूलाल जाजड़ा, भागीरथ ओझा, हरिसिंह, पहाड़सिंह, दिलीप सिंह परिहार, गोविन्द राम, गणेशाराम, मांगीलाल मेघवाल, बेगाराम, कालूराम, गुलराज, दानाराम, गोपाल, परमानाराम नायक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान मौजूद रहे।
पूर्व विधायक महिया हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर-कोटासर रेलवे अंडरब्रिज के पास रास्तों को बंद करने से खड़ी हुई जन समस्या के लेकर हुई आमसभा स्थल पर पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया पहुंचे और समस्या समाधान के लिए एकजुट होकर व रणनीति बनाकर संघर्ष करने की बात कही। इससे पूर्व रेलवे, केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के साथ ही सासंद व विधायक समेत तमाम जनप्रतिनिधियों से मिलकर समस्या बताने एवं समस्या समाधान करवाने के प्रयास करने के लिए का सुझाव दिया।



