






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसम्बर 2022। राज्य सरकार द्वारा तृतीय श्रेणी अध्यापकों की बम्पर भर्ती के लिए बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। आज जारी की गई विज्ञप्ति में सरकार द्वारा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक हेतू 48000 पदों पर सिधी भर्ती की जाएगी और इसके लिए आनलाईन आवेदन 21 दिसम्बर से शुरू होगें। आवेदन 19 जनवरी तक किए जा सकेगें एवं परीक्षा आगामी 25 फरवरी से 28 फरवरी तक विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। दोनो स्तर के लिए रीट पास पात्र अभ्यर्थी फार्म भर सकेगें। विदित रहे की रीट परीक्षा के बाद शिक्षक बनने के लिए इस मुख्य परीक्षा का इंतजार रीट में 50 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर पात्र बनने वाले लाखों अभ्यर्थी कर रहे थे। अब इस फाईनल परीक्षा के बाद मैरीट अनुसार राज्य की सरकारी स्कूलों को 48 हजार नए शिक्षक मिल पाएगें। विदित रहे कि पहले 46500 पदों पर भर्ती होनी थी एवं अब 1500 पद द्वितीय लेवल के बढा कर 48 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। 



