May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-01-21 at 19.09.22

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शाम ढलते ही कोई ना कोई दुर्घटना की खबर सामने आ ही रही है। अभी अभी हुए एक हादसे में बारात की गाड़ी टैक्सी से भीड़ गई और करीब दस से अधिक लोग घायल हो गए है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बारात की बोलेरो गाड़ी जो बिग्गा से गांव बींझासर जा रही थी उसमें परिवार की महिलाएं एवं बच्चे सवार थे। गांव गुंसाईसर बड़ा से थोड़ा से पहले गौशाला के पास सड़क पर झाल भरी हुई पिकअप आ जाने से बोलेरो अनियंत्रित हो गई एवं श्रीडूंगरगढ़ की और आ रही टैक्सी में भीड़ गई। गाड़ी में सवार सभी जनों को हल्की चोटें आई है एवं टैक्सी चालक के पैरों में अधिक चोटें आने के समाचार है। टैक्सी चालक टैक्सी में फंस गया था, जिसे बड़ी मुश्किल से मौके पर मौजूद लोगों ने निकाला। गांव बिग्गा के सरपंच जसवीर सारण भी अपने साथियों के साथ इस बारात में जा रहे थे व सारण ने ग्रामीणों के साथ घायलों को संभाला एवं अपनी गाड़ी से सभी को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय भेजा है। गनीमत है कि किसी भी घायल को गंभीर चोटें नहीं आई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टैक्सी से भीड़ी बारात की बोलेरो।