May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-01-21 at 13.01.04 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2024। क्षेत्र के गांव माणकरासर में पक्षियों के मरने का दौर रविवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने बताया की शनिवार रात एवं रविवार सुबह भी पक्षियों की मृत्यू हुई है। गांव के शमशान में बने चबुतरे के आस पास करीब आधा किलोमीटर की परिधी में इन पक्षियों के मरने की घटनांए हो रही है। रविवार को डीएफओ एस शरथबाबू भी मय टीम गांव पहुंचें एवं स्थिति का जायजा लिया। श्रीडूंगरगढ़ रेंजर कपिल राहड़ ने बताया कि मौके पर आस पास के खेतों की फसलों का एवं चबुतरे में डाले गए चुग्गे के दाने के सैम्पल लिए गए है एवं जांच के लिए भेजा गया है। वहीं मौके पर से एक कट्टे में पुराना दाना जिसमें फंगस लगा हुआ था वह भी मिला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फंगस लगे हुए पुराना दाना चुग्गे के रूप में डाला गया एवं उसी को खाकर इन पक्षियों की मौत हुई है। इस दाने के सैम्पल भी लिए गए है एवं फंगस लगे हुए दाने को जमीन में दबा कर नष्ट किया गया है। शनिवार को उपचार किए गए पक्षियों में भी कईयों ने रात को दम तोड़ दिया। अभी तक कुल 25 मोर, दस कव्वे, 4 कबुतर, 12 चिडिया व 4 तीतर के मरने की खबर सामने आ रही है। इनमें से वहीं वहां चार कव्वे जिनका उपचार किया गया था वह अब स्वस्थ नजर आ रहे है। मौके पर श्रीडूंगरगढ़ से एक जवान तैनात किया गया है वहीं ग्रामीण भी अपने स्तर पर मामले की जांच पड़ताल मे जुटे हुए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों से पुछताछ करते अधिकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में कई जगहों पर मिल रहे है मोरों के अवशेष, कुत्ते खा गए शरीर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में कई जगहों पर मिल रहे है मोरों के अवशेष, कुत्ते खा गए शरीर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में जांच पड़ताल में जुटे ग्रामीण भी।