






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2022। अपनी पत्नी को भरण पोषण नहीं देने पर पति के खिलाफ कोर्ट ने कुर्की वारंट जारी किया और हेड कांस्टेबल सेवाराम ने पति को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के गांव सातलेरा निवासी पति 46 वर्षीय श्रवणराम पुत्र बुधाराम मेघवाल को कुर्की वारटं पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। सेवाराम ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव से ही गिरफ्तार श्रवणराम का बाना निवासी अपनी पत्नी से दस वर्ष से अधिक समय से विवाद चल रहा है और उसी के तहत गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया व कोर्ट द्वारा उसकी जमानत मंजूर कर ली गई।



