August 29, 2026
0000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2025। महापुरुष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ एवं पीबीएम हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में अस्पताल में प्रसूति विभाग में 45 लाख की लागत से संवर्धित व सुसज्जित प्रसूति कक्षों का लोकार्पण बुधवार को समारोह पूर्वक किया गया। उदघाटनकर्ता एवं मुख्य अतिथि भीखमचन्द पुगलिया ने सभी दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पी बी एम हॉस्पिटल एक बड़ा तीर्थ स्थल है, इसमें सहयोग करने वाले दानदाता भाग्यशाली है। पुगलिया ने कहा कि संस्था के प्रयास से माताओं, बहनों एवं शिशुओं की सुविधा के लिए लेबर रूम के नवीनीकरण के साथ आधुनिक उपकरण लगाए गए है जिससे उन्हें बेहतर सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ गुंजन सोनी ने इसे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। विशिष्ट अतिथि देशनोक के पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा, स्वागताध्यक्ष डॉ स्वाति फलोदिया, कार्यक्रम संयोजक पीबीएम के अधीक्षक पीके सैनी, डॉ नोरंग महावर एवं संस्थाध्यक्ष श्रीगोपाल राठी मंच पर मौजूद रहें। अतिथियों द्वारा प्रसूति कक्षों का विधिवत लोकार्पण किया गया व राठी ने सभी दानदाताओं का आभार प्रकट किया। संस्था मंत्री सुशील सेरड़िया ने संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। विजय महर्षि ने इस कार्य में सहयोगी दानदाताओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद विजयराज सेवग ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित दानदाताओं एवं कार्य में सहयोगी लोगों का प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मांगीलाल राठी, निर्मल पुगलिया, महावीर अरडावलिया, राधेश्याम पुजारी, जगदीश मूंधड़ा, रमेश बिहानी, एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य, किशन जोशी, सत्यव्रत पुगलिया, रामदेव बोहरा, भंवर भोजक, जगदीश स्वामी, सत्यदीप, एस कुमार सिन्धी, ओमप्रकाश छंगाणी, तिलोकचंद गहलोत, हुनताराम जाखड़, देवनाथ सिद्ध, मोहनलाल भादू, रामेश्वरनाथ सिद्ध, के एल जैन, श्रवण कुमार भाम्भू, भूराराम प्रजापत, कानाराम तरड़, बजरंगलाल बागड़ी, ललित बाहेती, संजय करवा, अरुंधति सांखला, कुम्भाराम घिंटाला, रवि शर्मा, बुलाकी कल्ला, मनमोहन राठी, मेघराज सांखला, रामावतार सारस्वत, अशोक चांडक, प्रदीप तोषनीवाल, संतोष राखेचा, हनुमान महिया, भंवरलाल जाखड़, अशोक पारीक, नरेन्द्र आरी, सीताराम प्रजापत, रमेश प्रजापत सहित पीबीएम हॉस्पिटल के डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाजसेवी भीकमचंद पुगलिया ने पीबीएम में करवाए गए कार्य में सभी सहयोगी दानदाताओं का जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन में श्रीडूंगरगढ़ से अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।