






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2023। धोलिया रोड से दो तीन किलोमीटर दूर एक युवक ने पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी है। जानकारी मिलने पर हैड कांस्टेबल बलवीर टीम के साथ मौके पर पहुंचे है। युवक के शव को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है व परिजनों के सूचित कर दिया गया है। परिजन भी मौके पर पहुंच गए है। बताया जा रहा है 20-21 वर्षीय युवक गुमशुदा था व उसकी तलाश की जा रही थी। मामले की जांच की जा रही है। आगे की अपडेट के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।



