May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के एक युवक ने सड़क दुर्घटना में जान गवां दी है। नोसरिया निवासी 28 वर्षीय चेतन वाल्मीकि शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की ओर जा रहा था। रायसर के पास युवक की मोटरसाइकिल की टक्कर एक कार से हो गई और मौके पर युवक की मौत हो गई। नापासर थाने के एएसआई कृष्ण कुमार ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बताया कि युवक के भाई दीपक वाल्मीकि ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जागरूक युवा राजेंद्र नोसरिया ने बताया कि युवक मिलनसार व सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाला था और अकाल मौत से ग्रामीण स्तब्ध है। नोसरिया सहित ग्रामीणों ने परिजनों को सांत्वना दी।