May 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जून 2025। घर में अकेले सो रहें एक युवक पर घर की छत मौत बनकर टूट गिरी। निकटवर्ती कालू थाना क्षेत्र में गांव गारबदेसर में 3 जून की रात को 35 वर्षीय भंवरसिंह पुत्र कानसिंह राजपूत अपने मकान में अकेले ही सो रहा था। रात को आई तेज आंधी और बरसात के कारण मकान की सीमेंट की चद्दर व लोहे की पाईप पट्टियों से बनी हुई छत टूट कर गिर गई। जिसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। सुबह 5 बजे परिजनों को जानकारी मिली तो वे उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा के लड़के भवानीसिंह पुत्र उम्मेदसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी।