May 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जून 2025। राज्य सरकार ने प्रदेश भर की नगरपालिकाओं में विधि सलाहकारों के पदों पर नियुक्तियां दी है। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में वरिष्ठ एडवोकेट ललित मारू व एडवोकेट नारायण जोशी को दायित्व दिया गया है। इस पद पर गत अनेक वर्षों से एडवोकेट बाबूलाल दर्जी सेवारत थे। अब मारू व जोशी की लीगल एडवाइजर पद पर नियुक्त होने पर उनके शुभचिंतकों की बधाई देने का क्रम भी प्रारंभ हो गया है।