May 22, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2024। पत्नी व उसके पीहर वालों पर युवक को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए युवक के पिता ने पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। बिग्गाबास निवासी 58 वर्षीय छगनलाल पुत्र पूर्णाराम नाई ने पुलिस को बताया कि उसका 28 वर्षीय पुत्र श्यामसुंदर 6 दिन से लापता है। परिवादी ने बताया कि श्यामसुदंर अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ आड़सर बास में किराए के मकान में रहता है। 8 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे वह घबराया हुआ अपने पिता के घर आया। युवक रोने लगा और पत्नी व उसके पीहर वालों पर प्रताड़ित करने की बात पिता से कही। पिता के आग्रह के बावजूद उसने खाना नहीं खाया और वहां से वापिस अपने घर लौट गया। 9 अक्टूबर की सुबह पिता ने उसे फोन किया तो युवक का फोन स्वीच ऑफ आ रहा था। परिवादी ने बताया कि वह फोन घर छोड़ गया है और उसका रिश्तेदारी में भी कहीं पता नहीं चल पाया है। पिता ने पुलिस से श्यामसुदंर को ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंप दी है।