May 22, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर निर्माण के लिए गठित ट्रोमा सेंटर संघर्ष समिति के बैनर तले उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन सौंपा गया। समिति के आशीष जाड़िवाल ने बताया कि ट्रोमा सेंटर व उपजिला अस्पताल भवन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो जिससे आमजन को राहत मिल सकें इसके लिए राज्यपाल, मुख्यमंत्री, चिकित्सामंत्री व जिलाकलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया है। जाड़िवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे से उपखंड कार्यालय के सामने समिति सदस्य धरना देकर बैंठेगे और जरूरत पड़ी तो अनशन भी किया जाएगा। इस दौरान समिति के अनेक सदस्य शामिल हुए।