






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2023। राजस्थान में कांग्रेस सरकार को रिपीट करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चल रहे अपने आप में अनूठे अभियान हर घर राहत अभियान के तहत गांव-गांव, ढ़ाणी-ढ़ाणी तक कार्यकर्ता पहुंच रहे है एवं सरकारी योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी देने के साथ साथ योजनाओं से वंचित पात्र नागरिकों को लाभांवित करवाने की जिम्मेदारी भी उठा रहे है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं क्षेत्र के कांग्रेस युवा नेता हरिराम बाना की अगुवाई में चल रहे इस अभियान के तहत शुक्रवार को अभियान की टोली गांव धीरदेसर पुरोहितान, सुरजनसर, उदासर चारनाण, लाखनसर, आड़सर पहुंची। इन गांवों के घरों तक युवाओं के दल पहुंचे एवं पुस्तिका बांट कर केन्द्र सरकार की गलत नीतियों से देश में व्याप्त महंगाई से लड़ने के लिए राजस्थान सरकार की योजनाओं का महत्व बताया। साथ ही जनता की कल्याणकारी योजनाएं लगातार जारी रहे इसके लिए राज्य में कांग्रेस सरकार के दोहराव की आवश्यकता भी समझाई। इस मौके पर विक्रमसिंह कोटडिया, ओमप्रकाश जाखड़, दिनेश पिलानियां, तुलछीराम जाखड़, भागीरथ गोदारा, किशन वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, प्रकाश चोटिया, बलवीर, गणपत जाखड़, कृष्णा चांवरिया, बजरंगलाल चोटिया, सूरज चोटिया, मदन चोटिया, बाबूलाल चोटिया, कुलदीप चांवरिया, शीशपाल बाना, सचिन चारण, शंकरलाल, सुरेश बाना, सुरेश चोटिया, दुर्गाराम सांसी सहित कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएनयूआई, सेवादल आदि पार्टी संगठनों के कार्यकर्ता एवं इन पांचों गांवों के सभी बूथों के कार्यकारिणी सदस्य, कार्यकर्ता शामिल रहे।




