May 20, 2026
IMG-20240114-WA0025

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2024। शहर-गांव के घर या दुकानों के ताले ही चोरों की नजर में नहीं है बल्कि खेत ढाणी तक चोरों की काली नजरें गड़ी है। क्षेत्र में ढाणियों में फव्वारे चोरी की करतूत सामने आई है और चोरों ने एक ही रात में चार खेतों से फव्वारे चोरी किए है। जेतासर की रोही में चार खेत से कुल 51 नग फुव्वारे चोरी हुए है। जेतासर निवासी किसान लालचंद गोदारा ने थाने में रिपोर्ट देते हुए पुलिस को बताया कि 13 जनवरी की रात उसके कृषि कुएं पर लगे फव्वारे चोरों ने 13 नग चोरी कर लिए। वहीं शंकरलाल पुत्र मेवाराम जाट के खेत से 20 फव्वारा, लक्ष्मण दास पुत्र गोपालदास स्वामी के खेत से 14 नग फव्वारे, सुदर्शन के खेत से 4 नग फव्वारा चोरी हो गए है। सभी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए चोरों को पकड़ने व फव्वारा दिलवाने की मांग की है।