May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-01-14 at 13.11.32

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 14 जनवरी से 21 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चला कर नागरिकों को भी इसमें भागीदारी निभाने का आह्वान किया है। नगरपालिका प्रशासन ने इन सात दिनों में स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत पूरे कस्बे में सफाई अभियान चलाने के लिए आदेश देते हुए कार्मिकों की ड्यूटी तय कर दी है। अभियान का प्रारंभ हाईस्कूल रोड पर स्थित शिवजी मंदिर के पास झाडू उठाकर पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने आज सुबह कर दिया। शर्मा ने कहा कि सभी मंदिरों में धूमधाम से 22 जनवरी को उत्सव मनाया जाएगा व दीप जलाए जाएंगे। शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के प्रभारी के रूप में कनिष्ठ अभियंता भरत गौड़ को नियुक्त किया गया है। वहीं कमल कुमार चांवरिया को सफाई जागरूकता का संदेश देने की बात कही गई है। पूरे कस्बे के साफ सफाई की जिम्मेदारी मोहल्ले के जमादारों को दी गई। आड़सर बास बनवारी लाल, मोमासर बास ललिता देवी, बिग्गाबास मौसमी देवी व कालूबास धर्मेन्द्र को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अभियान के फोटो भी गोविंद सैनी द्वारा स्वच्छत पोर्टल पर अपलोड भी किए जाएंगे।

शहर के मुख्य मार्गों में होगी सजावट।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी के उत्सव को लेकर कोर्ट, नगरपालिका, तहसील, पुस्तकालय, घुमचक्कर, गौरव पथ रोड, हाईस्कूल रोड, घासमंडी रोड, झंवर बस स्टैंड से लेकर सेसोमू स्कूल तक, गांधी पार्क की सजावट 18 जनवरी से सजावट करवाई जाएगी। ये सजावट गणतंत्र दिवस 26 जनवरी तक रहेगी।