May 20, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक और विश्वसनीय समाचारों के साथ हमारे जिले में होने वाले अपराधों की खबर भी पाठकों तक पहुंचाई जा रही है। जिससे आप बढ़ते अपराधों के प्रति सर्तक रहें व जागरूक बने। आप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की इस नई पेशकश में जिले के सभी थानों में दर्ज मुकदमों की सभी खबरें पढें एकसाथ एक नजर में और अपडेट रहें अपने जिले की अपराध खबरों से। इस नए कॉलम को प्रारंभ करने पर पाठकों की प्रतिक्रियाएं हम तक पहुंच रही है। आप भी इस बारे में अपनी राय देना चाहें तो हमें 9414917401 या 9414417401 पर मैसेज करके दे सकते है।
व्यापारी से 15 लाख की धोखाधड़ी, 420 का मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेएनवीसी थाने में एक व्यापारी से 15 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। 60 वर्षीय संजीव कुमार चावला पुत्र बंसीलाल चावला की संजीव इंडस्ट्रीज एवं ध्रुव इंडस्ट्रीज करणी इंडस्ट्रीयल एरिया बीकानेर निवासी 2 डी 50 जय नारायण व्यास कॉलोनी ने परमजीत सिंह निवासी पानीपत के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि फैक्ट्री में वूलन के कार्य के संबंध में एक मशीन खरीदने के लिए आरोपी को 15 लाख का भुगतान कर दिया। आरोपी ने मशीन की गुणवत्ता व क्षमता के बारे में बढा चढ़ा कर बताया जिससे मैं प्रभावित हो गया और मशीन को खरीदने के लिए भुगतान कर दिया। उससे 15.10.2020 से 26.3.2023 आज तक मशीन की डिलीवरी को लेकर टालमटोल कर रहा है। आरोपी भुगतान की राशि भी नहीं लौटा नहीं रहा है। आरोपी के खिलाफ जांच थाने के एएसआई नैनूसिंह को सौंप दी गई है।
युवक की मौत का मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाजन थाने में 29 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र लेखराम जाट निवासी लालेरा पट्टा ने एनएच 62, 18 एकेडमी के पास 10 मार्च को रात 8 बजे एक बोलेरो आरजे07यूए9955 के चालक ने गफलत व लापरवाही से गाड़ी चलाकर मोखमपुरा बस स्टैण्ड के पास परिवादी की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार मुकेश के सिर पर गंभीर चोट लगी और मौके पर ही मुकेश की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई अनूपसिंह को दी गई है।
मारपीट कर छीन लिया फोन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाल थाने में 40 वर्षीय राहुल पारीक पुत्र नित्यानंद पारीक निवासी सोनगिरी कुंआ बीकानेर ने घनश्याम उर्फ भाणु व उसके साथ अन्य अज्ञात के खिलाफ मारपीट कर उससे मोबाईल वगैरह छीन लेने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। जांच एएसआई जगदीश कुमार को दी गई है।
सड़क दुर्घटना में युवक घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में 65 वर्षीय कर करणीसिंह पुत्र अनोपसिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। नोखा कॉलेज के सामने भामटसर एनएच 62 पर 21 मार्च शाम 7.30 बजे से रिछपाल की मोटर साइकिल के टक्कर मार दी जिससे परिवादी के पुत्र को अनेक चोटें आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हैड कांस्टेबल सुरेश कुामर दी है।
सरियो से की मारपीट, किया चोटिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में 45 वर्षीय रामलाल पुत्र अमराराम भार्गव निवासी नोखा ने इसी शहर के निवासी अशोक कुमार, श्रवण, राकेश, विष्णु उर्फ विशाल, सुनिल व अन्य के खिलाफ 26 मार्च को दोपहर सवा तीन बजे सरीयों से मारपीट कर चोटिल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एएसआई सुरेशसिंह को दे दी है।
दुकान का शटर तोड़ कर कोपर तार व नगदी चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छतरगढ़ थाने में 36 वर्षीय अनिल कुमार गोयल पुत्र बसंतलाल गोयल अग्रवाल निवासी वार्ड 9 ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। चोरों ने दुकान का शटर व ताला तोड़कर गले से 30 हजार रूपए एंव मेरी दूसरी दुकान नरेश इलेक्ट्रीक का ताला तोड़ कर उसमें से लगभग 120 किलो नई कोपर वायर व मोटर ले गए। मेरे पड़ौसी दुकानदार ननदू जिस्त्री जो बालाजी इलेक्ट्रीक है उनकी दुकान से 90 कोपर वायर एंव चार मोटर व 4 हजार रूपए नगदी चोरी कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हरजीराम के सौंप दी है।
सड़क दुर्घटना में मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दंतौर थाने में 25 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र भंवराराम मेघवाल निवासी बरसलपुर ने मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 42 वर्षीय भगवानदास पुत्र कन्हैयालाल मेघवाल निवासी गूजरवास खुर्द, जोधपुर ने मोटरसाईकिल लापरवाही व गफलत तरीके से चलाकर कट मारा जिससे पीछे बैठा व्यक्ति संतुलन बिगड़ने से गिर गया। जिसकी जिसकी पीबीएम में अस्पताल में मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवान सिंह को दे दी है।