






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2024। पूरे अंचल में कृषि कुओं पर वोल्टेज की भारी समस्या है और जलती फसल को देखकर किसान बेसब्र हो रहें है। बिजली कटौती व कम वोल्टेज की समस्या से परेशान किसानों ने 132 दुलचासर का घेराव कर लिया है। किसान यहां नारेबाजी करते हुए पूरे वोल्टेज के साथ पूरी बिजली की मांग कर रहें है। किसानों ने बताया कि कम वोल्टेज से उनके ट्रांसफार्मर जल रहें है और विभाग 20 दिन तक ट्रांसफार्मर बदल कर नहीं दे रहा जिससे फसलें बर्बाद हो रही है। विभाग के सहायक अभियंता मुकेश मालू मौके पर पहुंचे है और किसानों से समझाईश कर रहें है। वहीं दूसरी और सेरूणा में किए जा रहें जीएसएस घेराव पर एक्सईएन विष्णु मैथी द्वारा समझाईश के बाद किसानों ने कल सुबह पूर्व केबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल की अगुवाई में बीकानेर में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। पूरे वोल्टेज के साथ पूरी बिजली की मांग को लेकर सेरूणा, देराजसर व सांवतसर के किसान शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन करेंगे। यहां गोविंदराम ने भजनलाल सरकार पर बरसते हुए जिले में किसानों को पूरी बिजली देने की मांग की है।




