May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रेल 2023। अगर आप श्रीडूंगरगढ़ बाजार में जा रहें है तो पहले ये खबर पढ़े लेवें और नीचे दिए गए सभी फोटो भी देख लेवें। यहां मुख्य बाजार में करीब पौन घंटे से बुरी तरह से जाम लग हुआ है जिससे आमजन बुरी तरह से बेहाल है। दुपहिया वाहन चालकों को भी निकलने की जगह नहीं मिल रही है और पैदल चलने वाले राहगीर भी परेशान हो रहें है। आस पास के व्यापारियों ने बताया कि रोजाना दिन में कई बार यहां जाम लगता है परंतु प्रशासन का शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर कोई ध्यान ही नहीं है। अनेक व्यापारियों ने रोष जताते हुए कहा कि लगातार सीएलजी बैठक में शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधार की मांग सदस्यों द्वारा की जाती है। अनेक सामाजिक संगठन भी इस ओर ध्यान देने की मांग करते है। परंतु शहर में कोई कार्रवाई होते नजर नहीं आती है। यहां स्थित दुकानदारों ने कहा कि ट्रैफिक जाम के कारण ग्राहकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। बता देवें मुख्य बाजार के साथ ही गोपालदास चौक, घास मंडी रोड, गौरव पथ पर बेतरतीब ढंग से खड़ें वाहनों के कारण मुख्य मार्गों से आवाजाही बुरी तरह प्रभावित होती है और आम नागरिक परेशान होते है। हालांकि आप खबर पढेंगे तब तक संभव है जाम खुल जाएगा परंतु अनेक पाठकों ने एक साथ भेजें विभिन्न फोटो, आप भी देखें सभी फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पौन घंटे से ज्यादा समय तक लगा रहा ये जाम, लोग फंसे रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक पाठकों ने भेजी फोटो।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुपहिया वाहन चालक हुए परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। व्यापारियों ने कहा रोजाना दिन में कई बार लगता है जाम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाम में फंसे लोग हुए परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पैदल राहगीर भी होते है खासे परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। व्यापारियों व ग्राहकों को होती है परेशानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यहां वहां खड़े बेतरतीब वाहनों से लगता है कई बार जाम।