May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-04-25 at 1.39.23 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रेल 2023। वार्ड दो में उपचुनाव में भाजपा व कांग्रेस के बाद आज माकपा ने भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर दी है। विधायक गिरधारीलाल महिया ने वार्ड के तिलाकराम नायक पर भरोसा जताते हुए चुनाव मैदान में उतारा है। निर्वाचन अधिकारी को अपना पर्चा दाखिल करवाने पहुंचे नायक के साथ बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक व माकपा कार्यकर्ता रहें। इस दौरान विधायक के अलावा माकपा सचिव अशोक शर्मा, किसान सभा के मोहन भादू, उप सरपंच लालाराम सारण, दुर्गाराम नायक, मुस्ताक, सरवर हिंदुस्तानी, पेमाराम नायक, संपत दुसाद, मुकेश दमामी, मनोनीत पार्षद हनुमान मेघवाल, मोहनराम ज्याणी, प्यार मोहम्मद, सहीराम गोदारा, डूंगरराम महिया, बरकत दमामी, अनवर दमामी, मालाराम गोदारा, आसू दमामी, भींयाराम सिंवर, घासीराम नायक, मंजूर खान, सीताराम नायक, देवीसिंह राजपूत, नारायण सिंह राजपुरोहित, गंगाराम नायक, सावंतमल, मालाराम नायक, अनवर अली, पनाराम महिया, अबरार अली, भंवर दमामी, सकुर खान, विनोद महिया, गौरव टाडा, उस्मान दमामी, शंकर रैगर, ताहिर, जावेद, भंवर प्रजापत, भंवरलाल मेघवाल, कैलाश महिया, जाकिर, सोनू दमामी, बेगराज मेघवाल, मांगीलाल गोदारा, हरी सिखवाल, शौकत दमामी, राहिल दमामी, बंशीलाल मील सहित समर्थक मौजूद रहे।