May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-02-12 at 20.01.34

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के ज्वैलरी जगत में इन दिनों हड़कंप मचा हुआ है यहां एक के बाद एक लगातार सोना हड़पने का आरोप लगाते हुए मामले दर्ज करवाए जा रहे है। बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने में जेवरात बना कर देने के नाम पर शुद्ध सोना हड़पने का चौथा मामला दर्ज हुआ है। इस मामले में कालुबास निवासी सूर्यप्रकाश सोनी ने बिग्गाबास निवासी मदनलाल एवं उसके पुत्र श्रवणकुमार सोनी के खिलाफ अपनी पत्नी के लिए गहने बनवाने के लिए 316.272 ग्राम सोना हड़पने का आरोप लगाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने नए डिजायन में गहने बना कर देने के लिए 3 दिसम्बर 2024 को उससे सोना लिया था एवं पांच-दस दिनों में गहने बना कर दे देने का वायदा किया। लेकिन आरोपियों ने ना तो सोना वापस दिया और ना ही गहने बना कर दिए। सोने की वर्तमान बाजार कीमत करीब 25 लाख रुपए है एवं आरोपी अब मांगने पर आरोपी धमका रहे है। ऐसे में मामला दर्ज करवाया गया। जिसकी जांच हैडकांस्टेबल धमेन्द्र मीणा करेगें।